जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर फारुकी मस्जिद में पुलिस के पहरे में शुक्रवार को जुम्मा की नमाज अदा की गई. फारुकी मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए थे. एसएसपी प्रभात कुमार और एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा खुद मौके पर मौजूद रहे. पुलिस के पहरे में जुमा की नमाज़ सकुशल संपन्न हुई. जुमा की नमाज सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस और प्रशासन ने चैन की सांस ली है.(नीचे भी पढ़े)
शास्त्री नगर में कुछ दिनों पहले सांप्रदायिक बवाल हुआ था. इसलिए फारुकी मस्जिद में जुमा की नमाज संपन्न कराना पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था. सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही थी. यही नहीं, गुरुवार की रात से ही इलाके में सीसीटीवी कैमरे स्टाल किए गए थे. कुल 12 कैमरे लगाए गए हैं.














