
जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल द्वारा रविवार को स्थानीय गुरुजात संघ सामुदायिक विकास भवन में सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से ठंड को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि पश्चिम विधानसभा के चितरंजन वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के उपस्थित में सोनारी के विभिन्न बस्ती के जरूरतमंदों के बीच 151 कंबल का वितरण किया गया। इसमें ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल लहरी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, महावीर सिंह, सुदीप चौधरी, रवि ठाकुर, कृष्णा यादव, मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, संजय रजक, सतेंद्र सिंह यादव, राहुल सिंह, विकास साहू, भरत भूषण, रमेश प्रसाद साहू, रास बिहारी प्रसाद, काजल मुखार्जी, पंडित किशोर चटार्जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल तिवारी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुशील हेस्सा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेशमी भरद्वाज, एससी मोर्चा जिला महामंत्री शंभु कुमार राम, बनमाली सिंह मुंडा, सोनाराम, पीयूष श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, उज्जवल सिंह, लक्ष्मण गोप, संदीप ठाकुर, महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष कविता मुंडा, नेहा साहू, सरिता लाल, रिंकू धीवर, राजकुमार पटनायक, विजय, राज शर्मा, विमल शर्मा, अजय चौधरी, अनिल, रामबली प्रसाद, विजय कुमार सिंह, दीपक दास, विजय कुमार, जय प्रकाश, सुनील कुमार, रवि पोद्दार, राकेश दत्ता, शंकर पोद्दार, कृष्ण माझी समेत मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।












