
जमशेदपुर : कन्या विकास संस्था की तरफ से शनिवार को बीएच एरिया सेंटर मैदान में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया. इसमें नेत्र जांच, शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट एवं पैथोलॉजी टेस्ट किया गया. पैथोलॉजी टेस्ट में थायराइड, हेमोग्लोबिन एवं शुगर टेस्ट किया गया. वहीं हार्ट चेकअप भी ईसीजी कराया गया. कैंप में करीब 180 लोग शामिल हुए. कन्हैया विकास संस्था के डायरेक्टर डॉ सोहेब अहमद और प्रेसिडेंट सज्जाद हुसैन,सचिव जावेद अख्तर, उपसचिव लडडन नौशाद आलम के मार्गदर्शन में कैंप का संचालन किया गया. कैंप में 20 लोगों का ईसीजी, 70 लोगों की नेत्र जांच, 50 लोगों का प्रेशर चेक हुआ और 25 लोगों के दांत की जांच की गयी. इनमें से 15 लोगों को आंख के ऑपरेशन के लिए परामर्श दिया गया. उनका ऑपरेशन फ्री में किया जाएगा. कैंप में आलम, दानिश, गुलफाम सिद्दीक, आशीष, फैज, साजिद, सोनू, चंदन, इमरान, शाद, शब्बीर, साजिद व अन्य की सराहनीय भूमिका रही.




