जमशेदपुर : सोमवार संध्या बालू कुड़ाई एवं कलश स्थापना के साथ श्री श्री एकादशी करमा पूजा 2026 की शुरुआत हो गई. इस पवित्र पूजा के बालू कुडाई के क्रम में पूजा के देहुरी एवं महिलाए मांदल की थाप पर नदी से कलश में जल भर कर लाईं. मां करमसनी की कलश की स्थापना की गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से देहुरी गणेश सागर के अलावा इस वर्ष के समिति के संरक्षक जे बेहरा, अध्यझ देव चरण सागर, महामंत्री शशिकांत कुमार, कोषाध्यझ श्रवण बेहरा एवं वरिष्ठ सलाहकार एवं मुखी समाज भालूबासा के मुखिया पोरेश मुखी, साथ में बस्ती के महा सचिव मुजीम मुखी, सलाहकार शत्रुघ्न नायक, जॉनी मुखी, सुशील कुमार, सुभाष मुखी, नरदीप मुखी, ओमी , सनी, निर्मल महानन्द, चन्दन महंनंद, चन्दन सुना, आकाश सुना, झानो सुना, सर्मेश सागर, विजय सागर, सोम सागर , प्रेस प्रबक्ता सरजू मुखी ने दे.




