जमशेदपुर : कराटे डो एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद के नेतृत्व में रांची में निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य, झारखंड सरकार शेखर जमुआर से मुलाकात की एवं कराटे के साथ-साथ खेल संघ एवं खिलाड़ियों के वर्तमान परिस्थिति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल में कराटे डो एशोसियेशन ऑफ़ झारखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल आनंद नाग एवं महासचिव निरंजन कुमार पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे.



