
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पारडीह निवासी 15 वर्षीय एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने मानगो थाना में मामला दर्ज कराया है. परिजनों ने सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा निवासी राहुल कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर स्कूल के लिए निकली थी, पर वापस नहीं आई. जब उन्होंने पता किया तो पता चला कि वह स्कूल गई ही नहीं थी. परिजनों ने शक जताया है कि राहुल ने ही उसका अपहरण किया है. उनकी बेटी राहुल से बात करती थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











