जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एसएसपी के आवास के बगल मे रहने वाले कारोबारी देवांग गांधी के 24 वर्षीय बेटे कैरव गांधी का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम ने चारो ओर कार्रवाई की है. यह तय हो गया है कि उसका या तो अपहरण हुआ है. कोल्हान के डीआईजी ने इस मामले को लेकर जमशेदपुर पुलिस और सरायकेला खरसावां पुलिस की संयुक्त टीम बना दी है. बताया जाता है कि एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर उक्त युवक़ को ले जाया गया है. चांडिल के पास स्थित एक टोल ब्रिज में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो नजर आई है. हालांकि पुलिस इसको कंफर्म नहीं कर रही है. पुलिस उस एंगल से भी जांच कर रही है कि कही खुद युवक अपनी गाड़ी छोड़कर कही चला तो नहीं गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि कैरव गांधी बैंक ऑफ़ इंडिया से करीब 25 लाख रुपए की निकासी करने के बाद से लापता है और उसका मोबाइल फोन बंद है. उसकी क्रेटा कार सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कंडर वेद स्थित सिल्वर सैंड रिजॉर्ट के पास झाड़ियां से बरामद की गई. इसके बाद परिजनो ने बिष्टुपुर थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद से पुलिस से लगातार छापामारी कर रही है.



