जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में एग्रीको स्थित किड्स विला प्ले स्कूल में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें प्रकृति से जोड़ना था. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान किड्स विल प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य स्वाति सिंह, टीचर्स और स्कूल बच्चों ने स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए. नीम आम गुलमोहर तुलसी आदि के करीब 50 पौधे लगाए गए.











