जमशेदपुर: जमशेदपुर के कीताडीह ग्राम सभा में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता अशोक भृंगराज ने की. इस दौरान आदिवासी दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गयी.मोटरसाइकिल रैली,सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही साथ किस किस अतिथि को बुलाया जाए इस मुद्दे पर भी चर्चा की गयी.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर उत्तरी कीताडीह पंचायत के मुखिया मनोज मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार तांती, ग्रामसभा के सचिव इडेन कंडुलना, कोषाध्यक्ष इडेन टोप्नो, संजय बारला, डेनियल, विक्की,खेला सोरेन, अजय तियू, रोशन पूर्ति, शिविर कुजूर, मनोज गोप, राहुल मंडल,अनिल उरांव, चक्रधर जामुदा, दुर्गा मुर्मू, जादू मुर्मू समेत ग्रामसभा के सदस्य मौजूद थे.




