
जमशेदपुर : भाजपा में सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष चन्दा सिंह और जमशेदपुर के क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के सभी सदस्यों के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की सिंह को गुलदस्ता, अंगवस्त्र तथा फूल माला से सम्मानित किया गया। साथ कहा गया कि यह अवसर हर क्षत्रिय के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोल्हान अध्यक्ष चंद्रकांता सिंह, कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष शीलू सिंह, कोल्हान मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, पुरुष विंग से कोल्हान अध्यक्ष मनीष सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष चंदा सिंह, जिला महामंत्री सोनी, पुरुष विंग से जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष महिला विंग से लक्ष्मी सिंह, पुरुष विंग से टेल्को मंडल महामंत्री मितेश सिंह, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष अर्चना टेल्को महामंत्री पूनम सिंह विरसानगर मंडल अध्यक्ष ललिता सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष मधु सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष रूपम सिंह, साकची मंडल अध्यक्ष बिंदु सिंह व अन्य अपनी-अपनी टीम के साथ उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे.




