जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता विजन कुमार दत्ता का निधन पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के एक निजी अस्पताल में हो गया. उनके पैतृक गांव मिदनापुर में अंतिम संस्कार बुधवार को कर दिया गया. वे कदमा भाटिया बस्ती में रहते थे.विजन कुमार दत्ता बहुत ही मृदुभाषी व शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. शीतकालीन कोर्ट बंद होने के बाद विजन कुमार दत्ता अपने गांव मिदनापुर गए थे. (नीचे भी पढ़े)
वहां पर मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए. बाद में उन्हें बाकुंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव राजेश रंजन समेत कार्यकारिणी सदस्यों ने काफी दुख प्रकट किया. उन्होंने बताया कि जिला बार एसोसिएशन में 2 जनवरी को कोर्ट खुलने के बाद एक शोकसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संघ के पदाधिकरारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी.















