
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लॉकडाउन की सख्ती के आठवें दिन अभियान में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए 126 लोगों को पकड़ा गया. इधर अभियान के तहत कुल 47 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया. बिना मास्क पकड़ाए लोगों से कुल 23,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं लॉक डाउन का उलंघन करने वाले लोगों से 500 रुपए कर कुल 63,000 रुपए जुर्माना वसूला गया. शहर में रविवार को कुल 86,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. इसमें बिष्टुपुर से 52 लोगों से 26,000, साकची में 47 लोगों से 23,500, गोलमुरी में 31 लोगों से 15,500, जुगसलाई में 13 लोगों से 6,500, मानगो में 30 लोगों से 15,000 रुपए जुर्माने की वसूली की गई.













