
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर 18 निवासी एक महिला ने अपने ही किरायेदार पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कदमा थाना में मामला दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार 26 जनवरी से मकान मालिक जोगेश्वर साहू उनके साथ यौन शोषण कर रहा था. इधर योगेश्वर साहू के अनुसार महिला तलाकशुदा है फिर भी अपने पति के साथ रहती है. उन्होंने महिला को अपना घर किराए पर दिया था. जनवरी से उन्होंने महिला से किराया नहीं लिया था. अब जब किराया मांग रहे है तो महिला उन पर यौन शोषण का आरोप लगा रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
बालीगुमा में दरोगा के नाम पर ढाबा में शराब पीने गए थे युवक, संचालक के मना करने पर कर दी पिटाई
एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा स्थित रंजन ढाबा के संचालक के साथ रविवार देर शाम स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने मारपीट की. इस मामले में संचालक रंजन सिंह ने एमजीएम थाना में पिंटू सिंह और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पिंटू ने पुलिस को बताया कि देर शाम पिंटू सिंह कुछ युवकों के साथ स्कार्पियो में आया और एमजीएम थाना के दरोगा मणिकांत का नाम लेकर ढाबा में शराब पिलाने की बात कहने लगा. जब उन्होंने माना किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
मारपीट मामले में उलीडीह से भेजा गया जेल
उलीडीह थाना अंतर्गत परमानंद नगर में मारपीट मामले में उलीडीह पुलिस ने अरविंद उपाध्याय को जेल भेज दिया है. मामला 19 मई का है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
कदमा में नशे की हालत में तीसरे तल्ले से गिरा युवक
कदमा थाना अंतर्गत बजरंग पथ निवासी निहार नशे की हालत में अपने घर के तीसरे तल्ले से कूद गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए टी एम एच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
फायरिंग मामले में परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज
परसुडीह थाना अंतर्गत घाघीडीह जेल के पास विक्की गिरी पर फायरिंग मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. विक्की के बयान पर अमन मिश्रा और एक अज्ञात पर आरोप लगाया गया है. बता दे की शनिवार की दोपहर बिक्की पर फायरिंग की गई थी. हालांकि पुलिस को मौके से खोखा नहीं मिला था. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
आग से जली युवती की मौत
उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती में खाना बनाने के दौरान जली फूल कुमारी की टी एम एच में इलाज के दौरान मौत हो गई. फूल कुमारी रविवार दोपहर खाना बनाने के दौरान जल गई थी. उसे इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया था जहां से बेहतर इलाज के लिए टी एम एच रेफर कर दिया गया था.













