
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर की ओर से रविवार को मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जयन्ती मनाई गई। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसमें मुख्य रूप से महासभा के उपाध्यक्ष डॉ मनोज सिन्हा, महामंत्री श्याम बिहारी लाल, प्रदेश महामंत्री अजय श्रीवास्तव, जिला के संगठन मंत्री संजीव सिन्हा, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री सुबोध श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार प्रसाद, बारीडीह के मंत्री सुधीर कुमार, साकची के संयोजक संतोष सिन्हा, जिला के युवा अध्यक्ष विक्रांत शेखर, कदमा के अध्यक्ष अतुल चंद्र,जिला के सदस्य संजीव सिन्हा, सोनारी के मंत्री शशांक शेखर, जिला के उपाध्यक्ष अलोक सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल के जिला के युवा अध्यक्ष शुभम सिन्हा, जिला के सदस्य सुजीत श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, विजय कुमार श्रीवास्तव, छोटू, गोलू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजमो पश्चिमी विस ने दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा पश्चिम विधानसभा, के द्वारा जमशेदपुर मानगो सेतु पर बना लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। कर्यक्रम में भाजमो के पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा, जिला सह संयोजक कुल्वन्दर सिंह पन्नू, सुबोध श्रीवास्तव, पश्चिम के सह संयोजक, प्रवीण सिंह, रीना सिंह, मानगो मंडल संयोजक, संतोष भगत, उलीडीह मंडल संयोजक धर्मेंद्र प्रसाद, आजाद नगर मंडल संयोजक, जुम्मन खान, आकाश शाह, जीतू पांडेय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, फारुख खान, संजय वर्मा, पंकज गुप्ता, राजेश लोधी, प्रेम सक्सेना, महिला मोर्चा से सुनीता सिंह, के संग तमाम भाजमो कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।






