
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के नियोजन नियमावली में मैथिली को शामिल करने की मांग को लेकर अब मैथिली भाषी राज्य स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान, ट्विटर अभियान चलाएंगे। यह निर्णय अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद की ओर से गूगल मिट पर ऑनलाइन आयोजित राज्य स्तरीय परिचर्चा बैठक में लिया गया। वक्ताओं ने कहा की कोरोना के इस संकट घड़ी में भले हम सामूहिक विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते लेकिन चुपचाप घर में भी बैठे नहीं रहेंगे। कोरोना समाप्त होते ही पूरे राज्य से जिला बार प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे। परिषद के अध्यक्ष डा. रवीन्द्र कुमार चौधरी के संयोजन में आयोजित उक्त बैठक में परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ धनाकर ठाकुर ने उद्घाटन वक्तव्य दिया। बैठक में गोड्डा से राजीव रंजन मिश्र, साहिबगंज से ध्रुव ज्योति सिंह, देवघर से ओम प्रकाश मिश्र, धनबाद से आशीष मिश्र, प्रवीण झा, बोकारो से अर्धनारीश्वर, अमन झा, नीलम झा, विजय झा, अरुण पाठक, रांची से अजय झा, अमरनाथ झा, हजारीबाग से हितनाथ झा, सरायकेला खरसावां से राजीव रंजन, जमशेदपुर से मिथिला सांस्कृतिक परिषद के महासचिव ललन चौधरी, अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के महासचिव पंकज कुमार झा, उपाध्यक्ष कमल कांत झा, विनय झा, प्रवक्ता प्रमोद झा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के अंत में बोकारो की नीलम झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



