जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद एवं जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया. प्रत्येत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृत दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मां जानकी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर और भगवती वंदना के साथ हुई. स्वागत भाषण प्रदेश सचिव पंकज झा ने दिया. इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता ज्योतिषाचार्य डॉ सुधानन्द झा और संस्कृत भारती संस्था के विभाग संयोजक मनोज दुबे ने संस्कृत भाषा को सरल कर जन जन तक पहुंचाने और इस के माध्यम से रोजगार उत्पन्न करने पर बल दिया. साथ ही कई उपाय भी बताए. वहीं मुख्य वक्ता के रुप में एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य अशोक अविचल ने संस्कृत भाषा में वैज्ञानिक तत्व पर प्रकाश डाला और संस्कृत को कभी ना खत्म होने वाला भाषा बताया. (नीचे भी पढ़ें)
अतिथि वक्ता के रूप में सीताकांत पाठक एवम रूपम झा ने अपने विचार रखें. कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक दास ने की और मंच संचालन राजीव रंजन झा और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महासचिव विपिन झा ने दिया. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के सरायकेला खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें व्यवसायी सह समाजसेवी हंसराज जैन को अध्यक्ष , गोपाल कुमार को महासचिव एवम तरुण मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया. कार्यक्रम में रविन्द्र जी,लक्ष्मण झा,शंकर पाठक,भगवान झा,अरुण जी (कलाकार),डॉ पुण्यनाथ झा,श्रीलता पाठक,अन्नपूर्णा झा,विजय शंकर झा,कृष्णा कामत,बिपिन शुक्ला समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














