
जमशेदपुर : भाजपा बारीडीह मंडल द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बारीडीह बस्ती में जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच नि:शुल्क पूजन सामग्री वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित थे. उन्होंने व्रतियों के बीच सूप समेत पूजन सामग्री का वितरण किया. साथ ही लोगों से कोरोना के मद्देनजर सावधानी व सुरक्षा के साथ यह महापर्व मनाने की अपील की. इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, बारीडीह युवा भाजपा अध्यक्ष कुमार अभिषेक, प्रवीण सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







