
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 स्थित संतोषी माता मंदिर को कब्जा किए जाने के मामले में दूसरे पक्ष आज जिला मुख्यालय पहुंचा जहां इन्होंने पहले पक्ष पर मंदिर की जमीन पर कब्जा किए जाने का झूठा आरोप लगाने संबंधी जानकारी जिले के उपायुक्त को दी इस संबंध में मनीष कुमार ने बताया कि मंदिर की सेवायत लक्ष्मी देवी की हत्या का आरोप लगाकर मामले को गलत रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लक्ष्मी देवी के मौत से संबंधित मृत्यु प्रमाण पत्र जिले के उपाय तो दे दी गई है वहीं उन्होंने राधेश्याम अग्रवाल और उनके पुत्र एवं मंदिर से सटे तारकेश्वर ठाकुर एवं उनके पुत्रों पर मंदिर की जमीन पर कब्जा किए जाने की बात कही है. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग लक्ष्मी देवी ने अपनी देखभाल के लिए राधेश्याम अग्रवाल को रखा था, लेकिन बुढ़ापा आते ही राधेश्याम अग्रवाल उन्हें छोड़कर चला गया, जिसके बाद लक्ष्मी देवी के भतीजे उन्हें अपने गांव लेकर चले गए जहां उनकी मौत हो गई. आपको बता दें इससे पूर्व पहले पक्ष ने असामाजिक तत्वों पर मंदिर की जमीन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायत जिले के उपायुक्त के समक्ष दर्ज कराई थी. जहां आज दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूरे मामले की जांच किए जाने की मांग की है.














