जमशेदपुर: जमशेदपुर में मंगलवार को मंगला पूजा की धूम रही. जहां कठोर साधना और श्रद्धा भक्ति का अद्भुत समागम देखने को मिला. चिलचिलाती धूप में भूखे रहकर श्रद्धालु नदियों से पवित्र जल लेकर पूजा स्थल पर पहुंची और पूरे विधि विधान से कलश स्थापित कर मां मंगला की पूजा अर्चना की. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान कलश लेकर चल रही महिलाओं के आगे छोटे-छोटे बच्चों को लिटा दिया गया जिसे महिलाएं लांघती हुई पार कर रही थी. मान्यता है कि इससे कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है. साथ ही परिवार में समृद्धि आती है. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा शिविर भी लगाया गया था. जिसके माध्यम से चना-गुड़ और शरबत आदि का वितरण किया गया.



