जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत माटकु पंचायत के पिछली गांव में राधा-गोविन्द सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का का शुरुआत हुआ. संकीर्तन का उद्घाटन कांग्रेस जिला महामंत्री अजय मंडल ने किया. हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय हो गया. इस मौके श्री मंडल ने कहा हरिनाम संकीर्तन जाप से मुक्ति मिल सकती है. उन्होंने आगे कहा कि चैतन्य महाप्रभु ने भी कलयुग में हरिनाम संकीर्तन को भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल और प्रभावी साधन बताया. उन्होंने जानकारी दी कि विश्व शांति और प्रेम के लिए भगवान का भजन कीर्तन छोड़कर और कोई उपाय नहीं है.(नीचे भी पढे)

कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा गोविन्द सेवा समिति की ओर से अजय मंडल, सरोज साहू, हिमांशु मंडल, धर्मेंद्र सरदार, अजीत भगत, पंकज भगत, डॉक्टर रविंद्र भगत, श्रीकांत भगत, देवाशीष बनर्जी, रतनलाल भगत, मेघलाल भगत, सामंतो भगत, शांति राम भगत, झंटू भगत, पूर्णिमा मंडल, रेखा रानी भगत, बुद्धेश्वर साहू समस्त ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया.



