जमशेदपुर: रामनवमी के अवसर पर श्रीश्री शिव हनुमान मंदिर के उदय सिंह अखाड़ा द्वारा नीतिबाग कॉलोनी भुइयांडीह मंदिर के अध्यक्ष विवेक सिंह (अधिवक्ता) के द्वारा मंदिर प्रांगण से भव्य दशमी शोभा यात्रा निकाला गया, जो कि मानगो गांधी घाट में महावीर झंडा का विसर्जन किया गया. छोटे बच्चों के द्वारा राम दरबार की झांकियां एवं छोटे लड़कों के द्वारा ढांका जो कि अखाड़ा का आकर्षक का केंद्र रहा और अखाड़ा के खिलाड़ियों के द्वारा भी अलग- अलग तरीको से करतब दिखाया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल सिंह, दिपक मजुमदार, संतोष कुमार, रंजीत कुमार, मनोज मुखी, सौरभ, शुभम, आशीष, अखिलेश, शुभोदीप बोस, अविनाश, बादल, चंदन, शिवम, संदीप, सन्नी आदि सदस्यगण उपस्थित रहे.



