जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो अंचल क्षेत्र में राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा. जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में अंचल अंतर्गत नामांतरण, उत्तराधिकार नामांतरण, परिशोधन (पंजी-II में सुधार) तथा लगान से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विभिन्न तिथियों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़े)
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 09, 16 एवं 23 मार्च को क्रमशः हल्का संख्या 1, 2 एवं 3 हेतु तहसील कचहरी, मानगो में, 30 मार्च 2026 को देवघर पंचायत भवन, 06 अप्रैल 2026 को बेलाजुड़ी पंचायत भवन तथा 13 अप्रैल 2026 को दलदली पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त 20, 27 अप्रैल तथा 04 मई 2026 को क्रमशः हल्का संख्या 1, 2 एवं 3 हेतु पुनः तहसील कचहरी, मानगो में शिविर लगाए जाएंगे. वहीं 11 मई को देवघर पंचायत भवन, 18 मई को बेलाजुड़ी पंचायत भवन तथा 25 मई को दलदली पंचायत भवन में शिविर आयोजित होंगे. (नीचे भी पढ़े)
अंचल अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में संबंधित हल्का के राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन किया जाएगा. आम नागरिकों से अपील है कि निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचकर अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान हेतु आवेदन करें.


















