गालूडीह : आपदा से प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है. सोमवार को घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की पहल पर आपदा से पीड़ित थाना क्षेत्र के खड़ियाडीह के दो परिवारों को राशि भेजी गयी है. गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत स्थित खड़ियाडीह गांव में 7 मई 2025 की शाम आंधी-बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से खड़ियाडीह निवासी मधुसूदन महतो की पत्नी बासंती महतो (60) और नगेंद्र महतो की पुत्री काकली महतो (14) की खेत में ही मौत हो गई थी. दोनों परिवारों के बैंक खाते में 4-4 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है.







