जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में पार्क और स्टेडियम बनाने के विरोध में श्री श्री दुर्गा समिति द्वारा किये जा रहे आंदोलन का असर दिखा है. भाजपा नेता और पूजा समिति के संरक्षक नीरज सिंह के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने मैदान में हो रहे निर्माण कार्य को रोक दिया है. इसके बाद यहां हिंदुत्व की जीत का उदघोष कर दिया गया है. नीरज सिंह ने चेतावनी दी थी कि अगर काम नहीं रोका गया तो वे लोग कार सेवा कर वहीं मंदिर का निर्माण करेंगे. इसके बाद प्रशासन बैकफुट पर आयी और इसके निर्माण कार्य को रोक दिया. इस निर्माण कार्य पर रोक लगने के बाद श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक नीरज ने कहा कि हमारा चरणबद्ध आंदोलन का यह असर है की हिंदू विरोधी ताकतों की अंततः हार हुई और हिंदुत्व की जीत हुई है. ये पूरे जमशेदपुर के हिंदुओं की जीत है. साथ ही नीरज सिंह ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का भी आभार जताया, जिनके प्रयास का यह असर है. नीरज सिंह ने श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, गांधी मैदान के सदस्यों, जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू पीठ समेत उन सारे समितियों के प्रतिनिधियों, जमशेदपुर तथा मानगो की जनता और साधु संतों के साथ ही जमशेदपुर के सारे अखबारों और मीडिया के प्रति भी आभार जताया जिनके प्रयास से इस आंदोलन को बाल मिला और गांधी मैदान मानगो में स्टेडियम निर्माण को रोका गया और जमशेदपुर और मानगो के हिंदुओं की आस्था स्थल बच पाई.



