जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित गुरु नानक सेवादल 30 और 31 दिसंबर को कीर्तन दरबार का आयोजन करेगा. सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने यहां पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाले इस कीर्तन दरबार में ज्ञानी गुरविंदर सिंह जम्मू वाले, गुरप्रीत सिंह दरबार साहिब अमृतसर वाले, जगजीत सिंह दिल्ली वाले और गुरशरण सिंह हजूरी गुरुद्वारा साहिब साकची वाले कथा एवं कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
31 दिसंबर को दोपहर में गुरु का अटूट लंगर होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुनानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू के साथ महासचिव श्याम सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह गंभीर, हरदेव सिंह भाटिया, सुरेंद्र सिंह हैप्पी, गुरुदेव सिंह राजा, अमरीक सिंह, सतवीर सिंह गोल्ड, नरेंद्र सिंह, नेगी सिंह, अमन सिंह, दलबीर सिंह गोल्डी, तरनप्रीत सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि भी उपस्थित थे.



