जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लोगों की जान सांसत में है. जवाहरनगर रोड नंबर 16 ए तेजाब कंपनी के पास एक जर्जर पोल की वजह से लोग परेशान हैं. मानगो जवाहरनगर निवासियों की मांग है कि इस जर्जर पोल को हटाकर इसकी जगह नया पोल लगाया जाए. जर्जर पोल कभी भी गिर सकता है और उससे लोगों की जान जा सकती है. लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इस मामले में संज्ञान लेकर जल्दी ही पोल हटाने की अपील की है. वहीं दूसरी ओर शहर के अधिकांश हिस्सों में जर्जर पोल लोगों के बीच भय का कारण बना हुआ है. इस दौरान कई तोल की मरम्मत तो की गयी है. परंतु अब भी कई पोल की मरम्मत बाकी है.











