बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की केशरदा पंचायत के बाघराचुड़ा गांव के कृषि भवन में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आजीविका महिला संकुल संगठन की कोषाध्यक्ष स्वर्गीय रायमुनि मुंडा के पति बुधराय मुंडा को दो लाख का चेक प्रदान किया गया. जेएसएलपीएस और झारखंड ग्रामीण बैंक द्वारा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शनिवार को बुधराय मुंडा को चेक दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
चेक प्रदान करने के अवसर पर अध्यक्ष देंगी सोरेन, सचिव विनोदिनी मांडी, कोषाध्यक्ष सत्यवान बाला, बैंक सखी माधो मुर्मू, जिला पंचायत के मुखिया परमेश्वर हेम्ब्रम, केशोरदा के मुखिया पारो टुडू, झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर विजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












