जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो चौक पर रविवार की दोपहर जाम लगा, यह जाम लगभग 4 घंटे तक चला. जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मानगो चौक से लेकर जाम डिमना रोड, नया ब्रिज, ओल्ड ब्रिज, न्यू पुरुलिया रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड तक रहा. बताते हैं कि कुड़मी समाज के लोगों ने आज एक जुलूस निकाला था. इसी जुलूस के बाद जाम लगना शुरू हुआ. ट्रैफिक पुलिस ने जाम खत्म करने की मशक्कत शुरू की. कई घंटे बाद जाम समाप्त नहीं हो सका.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई. एंबुलेंस में मौजूद मरीज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. एंबुलेंस में मरीज के परिजन काफी परेशान हो गए. लेकिन कोई कुछ नहीं कर सकता था. ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने किसी तरह एंबुलेंस का निकला. मानगो चौक के दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि आज का जाम काफी भयंकर था. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.



