रांची: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इससे झारखंड अछूता नहीं है,यहां पर भी बढ़ते ठंड के मद्देनजर सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. इससे संबंधित आदेश राज्य के शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो ने दिया है. (नीचे भी पढ़े)
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा. विदित हो कि इससे पहले शिक्षा मंत्री ने आठ जनवरी तक सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया था. सोमवार से सभी प्राइमरी स्कूल खुलने वाले थे. इसी बीच लगातार मौसम में आ रही गिरावट व पछुवा हवा की रफ्तार ने कनकनी बढ़ा दी है. धूप निलकने के बाद भी पछुवा हवा के रफ्तार ने लोगों की रफ्तार को कम कर दिया है.



