जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यालय मानगो नगर निगम में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद एवं अरविंद प्रसाद अग्रवाल के द्वारा शपथ दिलवाया गया.सहायक नगर आयुक्त के द्वारा नशीली दवाओं, मादक पदार्थो के प्रयोग से होने वाले धन, स्वास्थ्य व परिवार के नुकसान व अवैध तस्करी के बारे में जागरूक किया गया.(नीचे भी पढे)
लोगों से यह अपील की गई कि यदि आपके आसपास में नशे का व्यापार होने की कोई जानकारी हो तो सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें जिससे ऐसे लोगों पर कारवाई की जा सके. लोगों को नशे से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों व इससे होनेवाली बीमारियों के बारे में बताया. पोस्टरों बैनरों भाषण के माध्यम से नशे के ख़तरों पर चर्चा की गई, उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया. जून माह मे 26 जून तक नशे मुक्त समाज निर्माण हेतु नशे विरोधी पखवाड़ा मनाया जानी है एवं विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. स्कूल कॉलेज आदि में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जाना है. इसके लिए भी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया. स्लोगन, नशा मुक्त जीवन नायाब जीवन, नशा मुक्त समाज ही हमारा लक्ष्य आदि के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया. इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे.











