जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुल पर मंगलवार सुबह 10.30 बजे से अब तक करीब दो घंटे से जाम लगा हुआ है. इसमें स्कूली वैन के अलावा कई वाहन जाम में फंसे हुए है. हर दिन मानगोवासियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. इसमें सैकड़ो दो -चार पहिया वाहन फंसने से पैदल राहगीर को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)

जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस तैनात है, परंतु दो घंटे बीत जाने के बाद भी गाड़ियां रेग रही है. इस दौरान डिमना चौक से मानगो पुल, पायल टॉकिस से मानगो चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड, बस स्टैंड गोल चक्कर, छोटे बड़े पुल पर गाड़ियों की रफ्तार थम गयी है. जाम लगने के कारण लोग रॉग साइड से भी वाहनों को निकाल रहे है, जिससे और जाम लग रही है. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि फ्लाइओवर का निर्माण होने के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. इस चिलचिलाती धूप में स्कूली बच्चे और ड्यूटी जाने वाले लोग फसे हुए है. फिल्हाल ट्रैफिक पुलिस मानगो पुल को जाम मुक्त कराने में लगी हुई है.




