जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू रोड नम्बर 5 निवासी मदन प्रसाद साहू सोमवार की देर रात अपने घर के बाहर कुत्ता को लेकर रोज़ की तरह टहला रहे थे, तभी नंदु डब्बू के साथ उनका विवाद हों गया, जिसके बाद उनलोगों ने चाकू से मदन के गला पीठ और सर पर हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हों गए. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों ने आनन फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए घायल मदन को रांची रिम्स रेफर कर दिए. जानकारी देते हुए मदन के बेटे ने बताया कि उसके पिता पहले सिविल में काम करते थे अब कुछ नहीं कर रहे है, जो मारा है वो दोनों दाईगुटू का रहने वाला है. फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस से कर दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




