जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट की की अधिकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के फाउंड्री डिवीजन में रिक्त हुए एक कमेटी मेंबर के सीट पर चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी गई. चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल से चुनाव की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई. इसके तहत 21 अप्रैल को चुनाव नियमावली, चुनाव क्षेत्र संख्या के वोटर लिस्ट का प्रकाशन तथा दावे, प्रतिदावे का आमंत्रण होगा. 22 अप्रैल को चुनाव क्षेत्र संख्या के वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन एवं नामांकन पत्र का वितरण किया जायेगा. 24 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि, नामांकन पत्र के सूची का प्रकाशन, नामांकन पत्र के जांच की तिथि व वैध उम्मीदवारों के नाम का प्रकाशन होगा. 25 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि तथा उम्मीदवारों के फाइनल लिस्ट का प्रकाशन होगा. 26 अप्रैल को उम्मीदवारों के नामांकन पत्र के नमूने का प्रकाशन होगा. वहीं, 28 अप्रैल को मतदान , मतदान के पश्चात मतगणना तथा निर्वाचित सदस्य के नाम की घोषणा होगा.



