
जमशेदपुरः भारतीय जनता पार्टी के प्रयास से विवेकानंद कुष्ठ आश्रम बाराद्वारी में पीने का पानी के लिए सामूहिक नल लगाया गया है. इस आश्रम में लगभग 200 गरीब परिवार रहते है. लोगों का कहना है कि आश्रम में पेयजल के लिए एक नल थी, परन्तु पानी का प्रेशर नहीं होने के कारण काफी परेशानी हो रही थी. लोगों ने इसकी सूचना आश्रम के मुखिया तपो सांड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल को दी. इस मामला को संझान में लेते हुए कुष्ठ आश्रम में नया पेयजल आपूर्ति की गई. सात दिनों के अंतराल में आश्रम को नया कनेक्शन दिया गया. पानी मिलते ही 200 परिवार के चेहरे पर खुशी वापस आ गई. इस संदर्भ में पवन ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर सीतारमडेरा मंडल औबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विकास दास, किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सेठ, मितरु प्रधान, विवेकानंद कुष्ठ आश्रम के मुखिया मुख्य रूप से शामिल थे।




