जमशेदपुर : फलाही मरकज एदारेशरिया में रविवार को फैजुल उलूम हज कमेटी की ओर से हज 2026 के लिए एक अहम वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस में हज कमेटी अल हिन्द द्वारा जारी की गई हज 2026 की नई तब्दीलियों और दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इसका उद्देश्य फॉर्म भरने वाले संभावित हाजियों और उलेमा-ए-एकराम को समय रहते आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था. (नीचे भी पढ़ें)

फैजुलउलूम हज कमेटी के डायरेक्टर इसहाक अंजुम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मौलाना हारुन रशीद, हाफिज मुश्ताक, मौलाना शमशीर और मौलाना कलीम ने हाजियों को अहम जानकारियां प्रदान कीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में हाजी यूसुफ, हाजी बिलाल नासिर, हाजी रियाज, हाजी ऐजाज़, राशिद हबीब और मास्टर मज़हर ने अहम योगदान किया. वर्कशॉप में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और हज 2026 से जुड़ी नई प्रक्रियाओं को समझा. अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का शुक्रिया अदा किया और हज के सफर को आसान व मुकम्मल बनाने के लिए दुआ की गई.



