जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह त्रिमूर्ती चौक के पास रहने वाली रिंकी कुमारी ने अपने पड़ोसी बिरजू शर्मा, विनय शर्मा, अनीता देवी, सुनीता देवी और राजकुमार शर्मा पर मारपीट एवं छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. मामला बुधवार की सुबह 8:30 बजे का है अपनी शिकायत में रिंकी ने बताया है कि सुबह 8:30 बजे सभी उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे. इसी बीच उसके साथ छेड़खानी की गई .
परसुडीह में महिला के साथ मोबाइल की छिनतई
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हुलुदबनी छोटा हनुमान मंदिर के पास बीती रात हुलुदबनी बीएफ इंग्लिश स्कूल के पास रहने वाली मौसमी घोष से राह चल रहे एक युवक ने मोबाइल की छिनतई कर ली. इस मामले में मौसमी ने परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मौसमी ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल पर बात करते हुए बाजार से अपने घर की ओर जा रही थी तभी पीछे से एक युवक आया और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
















