
जमशेदपुर : फरवरी माह में कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी असप्ताल एमजीएम अस्पताल नए बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा. उधर करोड़ों की लागत से अब इस अस्पताल में हाईटेक मशीन लगाया जाएगा ताकि मरीजों का सही इलाज हो सके. वहीं अस्पताल की व्यवस्था को देखने स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां कुलकर्णी के साथ उपायुक्त रविशंकर शुक्ला भी मौजूद रहे. हालांकि अस्पताल की दशा को देखकर स्वास्थ्य सचिव ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि बहुत जल्द अस्पताल की दशा सुधरेगी और नई बिल्डिंग में अस्पताल चला जाएगा. आपको याद दिला दें कि एमजीएम अस्पताल का नया बिल्डिंग बनकर तैयार है, और फरवरी माह में अस्पताल नए भवन से शुरू हो जाएगी. वैसे सफाई कर्मियों ने भी स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की और अपने बकाए वेतन देने की मांग की है. इन सफाई कर्मियों ने ऐलान किया है कि टुसू पर्व से पहले अगर वेतन नहीं मिला तो सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.














