जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल में गोइलकेरा निवासी शुक्रा अंगरिया उम्र 46 साल जिसके सर पर गंभीर चोट हैं सुबह से परिजन 108 में कॉल कर रहे हैं लगभग 30 से 35 से भी ऊपर कॉल कर चुके हैं परंतु 108 नहीं पहुंचा. खबर मिलते ही भाजपा नेता विमल बैठा एमजीएम अस्पताल पहुंचे. उन्होंने भी परिजन के फोन से 108 में कॉल किया परंतु 108 में डायल करने से कॉल कट जा रहा था. विमल बैठा ने कहा कि कल ही 5 एम्बुलेंस का उद्घाटन शिक्षा मंत्री एवं सरकार के सभी पदाधिकारी ने किया परंतु आज सुबह से परिजन कॉल कर रहे हैं पर 108 का कोई पता नहीं. (नीचे भी पढ़ें)
क्या गरीब के लिए कोई नहीं यह एंबुलेंस खाली दिखावा के लिए उद्घाटन किया गया है. परंतु मरीज की जान बचाने के लिए एंबुलेंस कब पहुंचेगी. विमल बैठा कहा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि 108 तुरंत मरीज के पास पहुंच रहा है. परंतु 12 घंटा से मरिज जिसे डॉक्टर ने कह दिया कि अगर जल्द से जल्द इसे रिम्स नहीं भेजा गया तो इसकी जान भी जा सकती है. मगर इस गरीब आदिवासी भाई के पास एंबुलेंस के लिए पैसे तक नहीं. क्या यह एंबुलेंस जो कल उद्घाटन किया गया है यह सिर्फ खाली दिखावा है जवाब दे स्वास्थ्य मंत्री.












