जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक दुखदाई घटना घटित हुई है. जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर दो निवासी 10 साल के बच्चे की रोटी गले में फंस जाने के कारण मौत हो गई. मृतक बच्चा का नाम एहतेशाम खान था और उनके पिता का नाम ताहिद खान है. बताया जाता है कि बच्चों को रात का खाना खिलाया जा रहा था. इसी बीच रोटी गले में अटक गई. इससे उसकी सांस रुकने लगी. उसकी हालत बिगड़ देखकर घर वाले उसको लेकर अस्पताल पहुंचे. ( नीचे देखें पूरी खबर )
टाटा मुख्य अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी जांच की. लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी. घर वालों ने बताया कि बच्चा को बुखार की शिकायत थी और उसका घर पर ही देखरेख हो रहा था. रात को वह खाना खा रहा था कि अचानक से रोटी गले में फंस गई और उसकी मौत हो गई. ( नीचे देखें पूरी खबर )
इस घटना के बाद माता-पिता समेत पूरा परिवार सदमा में डूब गया है. इस बीच बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. इस घटना से हर कोई गमजदा है.



