जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारी अब अपने परिवार के किसी भी सदस्य की गाड़ी से ड्यूटी आ सकते है. इसके लिए कंपनी की ओर से एक सरकुलर जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों द्वारा जो भी गाड़ी लायी जायेगी, उसका रजिस्ट्रेशन वे लोग करा सकते है. अपने परिवार के नजदीकी सदस्य यानी माता, पिता, पति या पत्नी, बेटा या बेटी के नाम पर ली गयी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराकर अपना गेट पास ले सकते है. ( नीचे देखें पूरी खबर )
कंपनी की ओर से इसको लेकर नया वेहिकल गेटपास पॉलिसी भी बनायी गयी है. इसके लिए कर्मचारियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इंटरानेट केजरिये इंप्लाइज सेल्फ हेल्प में जाकर वेहिकल अंडरटेकिंग वीजीपीएस को अप्लाइ करना होगा. इसके बाद नो योर इंप्लाइ (केवाइइ) में जाना होगा, जिसके बाद कर्मचारी अपने परिवार की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराकर अपना गेट पास ले सकते है. अब तक कर्मचारी के नाम पर रजिस्टर्ड गाड़ी के लिए ही गेट पास मिलती थी. ( नीचे देखें पूरी खबर )
कई बार कर्मचारी की गाड़ी खराब हो जाती थी तो कर्मचारी को काफी मुश्किल से ड्यूटी आना पड़ता था. अब यह नया बदलाव के बाद कर्मचारियों को कंपनी में आने में सहूलियत होगी और नये विकल्प मिल जायेगा.



