• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 20, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy against sone agreement : सोन नदी को लेकर हुए समझौता को लेकर विधायक सरयू राय की तीखी प्रतिक्रिया, कहा – सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला

Jamshedpur mla saryu roy against sone agreement : सोन नदी को लेकर हुए समझौता को लेकर विधायक सरयू राय की तीखी प्रतिक्रिया, कहा – सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच 31 अगस्त को हुए सोन नद जल बंटवारा समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा है कि झारखंड को इसमें एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला है. यहां जारी अपनी प्रतिक्रिया में सरयू राय ने कहा कि झारखंड के हिस्से का 20 लाख एकड़ फीट पानी 1973 के बाणसागर समझौते में ही आवंटित हो चुका था. लिहाजा 31 अगस्त का समझौता नया जल आवंटन नहीं है. सरयू राय के अनुसार, बाणसागर समझौते में अविभाजित बिहार को इंद्रपुरी बराज पर 7.75 एमएएफ पानी मिला था. इसमें 5 एमएएफ करीब 150 वर्ष पुराने सोन नहर क्षेत्र के लिए आरक्षित था. शेष 2.75 एमएएफ यानी 27.50 लाख एकड़ फीट में बिहार और झारखंड का हिस्सा तय होना था. इसी में से झारखंड को 20 लाख एकड़ फीट मिला है. सरयू राय ने सवाल उठाया कि यह पानी नया कहां से आया? उनके मुताबिक यह मुख्य रूप से झारखंड की कनहर और उत्तर कोयल नदियों, उनकी सहायक नदियों तथा उन स्वतंत्र क्षेत्रों का पानी है, जो सीधे सोन नदी में गिरते हैं. इसमें कनहर का 4.32 लाख और उत्तर कोयल का 15.627 लाख एकड़ फीट पानी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

सरयू राय ने कहा कि बाणसागर समझौते के समय कनहर में कुल जल की उपलब्धता 24 लाख और उत्तर कोयल में 21 लाख एकड़ फीट आंकी गई थी. कनहर से 4.30 लाख एकड़ फीट पानी झारखंड को मिला था, जिसे छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर बाराडीह में डैम बनाकर लेने की योजना थी. श्री राय ने कहा कि उत्तर कोयल के 21 लाख एकड़ फीट पानी में से 15.627 लाख एकड़ फीट का उपयोग फिलहाल मोहम्मदगंज बराज से पलामू के हुसैनाबाद, हरिहरगंज और बिहार के नवीनगर की नहरों के जरिए हो रहा है. शेष 5.373 लाख एकड़ फीट पानी सीधे इंद्रपुरी बराज की ओर बह रहा है. उन्होंने कहा कि मंडल डैम बनने पर इस क्षमता का उपयोग बिहार और झारखंड की सहमति से किया जा सकता है. सरयू राय ने कहा कि बाणसागर समझौते के बाद ही झारखंड के कदवन गांव के समीप डैम बनाने की योजना बनी थी, लेकिन वह भी अब तक नहीं बन सका. कदवन डैम का शिलान्यास बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र ने 1980 में किया था. उन्होंने कहा कि 31 अगस्त के समझौते में संभवतः कदवन डैम बनाने का प्रावधान है, लेकिन इससे झारखंड को क्या मिलेगा और इसके बदले बिहार को झारखंड से क्या मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है. डैम से बनने वाली जल विद्युत के बंटवारे को लेकर भी समझौते में स्थिति स्पष्ट नहीं है. सरयू राय ने कहा कि झारखंड को आवंटित 20 लाख एकड़ फीट पानी के उपयोग के लिए कनहर और उत्तर कोयल बेसिन में आवश्यक योजनाएं नहीं बन सकीं. (नीचे भी पढ़ें)

मंडल डैम नहीं बना और ओरंगा की प्रस्तावित योजना भी आगे नहीं बढ़ी. छठवीं पंचवर्षीय योजना में पलामू की आधा दर्जन जल संसाधन योजनाओं का उल्लेख था, लेकिन वे भी पूरी नहीं हो सकीं. सरयू राय ने 31 अगस्त के समझौते को ‘‘नई बोतल में पुरानी शराब’’ बताते हुए कहा कि बिहार और झारखंड की सरकारों को लंबित योजनाओं के लिए केंद्र से आवश्यक सहयोग मांगना चाहिए था. उनका कहना था कि झारखंड सरकार को केंद्र से सहायता पैकेज की मांग करनी चाहिए, क्योंकि इन योजनाओं के नहीं बन पाने में केंद्र और केंद्रीय जल आयोग की भी भूमिका रही है. सरयू राय ने कहा कि वास्तव में बिहार और झारखंड दोनों 1973 के बाणसागर समझौते के क्रियान्वयन में ठगे गए हैं. दोनों के साथ नाइंसाफी हुई है. केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी में 31 अगस्त को हुए समझौते में इस मुद्दे पर बात होनी चाहिए थी, न कि 20 साल बाद सोन जल विवाद सुलझाने का डंका बजाया जाना चाहिए था. श्री राय ने कहा कि भौगोलिक क्षेत्रों के अनुरूप जल आवंटन और आवंटित पानी के उपयोग की समस्या पहले ही सुलझाई जा चुकी है. उत्तर कोयल नदी बेसिन की योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े वाजिब सवालों के अतिरिक्त बिहार-झारखंड में सोन नद जल विवाद जैसा कुछ है ही नहीं इसलिए इसे फिर से वार्ता और समझौते का विषय बनाना अप्रासंगिक है. सरयू राय ने कहा कि बिहार के साथ बाणसागर समझौते में जो नाइंसाफी हुई और आज भी हो रही है, उस पर बिहार सरकार को ध्यान देना चाहिए. हालांकि, उन्होंने पूर्व के मामले में नए सिरे से समझौता घोषित कर समस्या सुलझाने की पहल के लिए बिहार और झारखंड के दोनों मुख्यमंत्रियों को बधाई और धन्यवाद दिया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल
खबर

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

October 19, 2026
Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान
खबर

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

October 19, 2026
Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास
खबर

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

October 19, 2026
Next Post
Tata steel changes : टाटा स्टील ने किया बदलाव, टीआरएफ के सीएचआरओ बनी शुभ्रा

Tata steel changes : टाटा स्टील ने किया बदलाव, टीआरएफ के सीएचआरओ बनी शुभ्रा

Tata steel by product tata dureco presitigious brand of india : टाटा स्टील के बाइप्रोडक्ट उत्पाद टाटा डूरेको को मिला सम्मान, भारत का सम्मानित प्रोडक्ट बना

Tata steel by product tata dureco presitigious brand of india : टाटा स्टील के बाइप्रोडक्ट उत्पाद टाटा डूरेको को मिला सम्मान, भारत का सम्मानित प्रोडक्ट बना

Jamshedpur flood : जमशेदपुर में फिर से बाढ़, खरकई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा, कई इलाके जलमग्न

Jamshedpur flood : जमशेदपुर में फिर से बाढ़, खरकई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा, कई इलाके जलमग्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News