• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 25, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy chargesheeted : रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में विधायक सरयू राय के खिलाफ पुलिस ने दायर किया आरोप पत्र, सरयू बोले – साजिश का जवाब दूंगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर/रांची : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए. उनकी पेशी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दायर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत डोरंडा थाने में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में हुई. सरयू राय के अनुसार, मुकदमे से संबंधित अनुसंधान, पुलिस डायरी आदि को विस्तार से देखने पर पता चलता है कि पुलिस विभाग के संबंधित अनुसंधानकर्ताओं ने कानून के प्रावधान की अनदेखी करके राजनीतिक दबाव में उनके विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल किया है. सरयू राय ने कहा कि वह न्यायालय के समक्ष इस षडयंत्र का पर्दाफाश करेंगे और जिन पुलिस अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक साजिश के तहत मुकदमा किया है, उनके विरूद्ध सरकार कार्रवाई करे, यह सुनिश्चित कराउंगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

श्री राय ने कहा कि यह घोर आश्चर्य का विषय है कि उन्होंने जिन दस्तावेजों को स्वास्थ्य विभाग में एक बड़े घोटाला का उजागर करते हुए मुख्यमंत्री को सौंपा था, वे दस्तावेज संचिका में रक्षित एक सामान्य दस्तावेज हैं. ये कहीं से भी गोपनीय दस्तावेज की श्रेणी में नहीं आते. फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने उन पर मुकदमा दर्ज किया. श्री राय ने कहा कि रांची के डोरण्डा थाना के अनुसंधानकर्ता और हटिया के पुलिस उपाधीक्षक ने कानून को ताक पर रख कर बिना किसी सुबूत के न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया. ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के अलावा उन्होंने आरोपपत्र में धारा 120(बी) का जिक्र किया है, जबकि पुलिस डायरी में किसी भी अनुसंधानकर्ता ने कहीं से भी यह साबित नहीं किया है कि स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनकी कोई बातचीत हुई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

श्री राय ने कहा कि धारा 120(बी) के लिए यह आवश्यक है कि इसमें एक से अधिक अभियुक्त हों, परंतु उनके अलावा शेष अभियुक्त कौन हैं, इसका कोई उल्लेख पुलिस डायरी और अनुसंधान प्रतिवेदन में नहीं है. उनके विरूद्ध कोई प्रमाण नहीं मिलने के बाद भी हटिया के पुलिस उपाधीक्षक ने इस केस को सत्यापित कर दिया. श्री राय ने कहा कि आश्चर्य है कि हटिया पुलिस उपाधीक्षक के इस गैरकानूनी प्रतिवेदन पर रांची के पुलिस अधीक्षक (नगर) और वरीय पुलिस अधीक्षक अथवा किसी अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी ने कोई पर्यवेक्षण प्रतिवेदन नहीं दिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस तरह से यह प्राथमिकी और आरोप पत्र दोनों ही तथ्यों की कसौटी पर खरे नहीं उतरते. सरयू राय ने कहा कि उन्होंने 18 मई, 2024 को राज्य के पुलिस महानिदेशक को इस मामले की जांच कराने के लिए पत्र लिखा था, जिस पर उन्होंने रांची प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को तत्क्षण जांच का आदेश दिया, परंतु पुलिस के अनुसंधान अथवा पर्यवेक्षण प्रतिवेदन में केस को सत्यापित करते समय पुलिस महानिदेशक द्वारा आदेशित जांच प्रतिवेदन का कहीं उल्लेख नहीं है. सरयू राय़ के अनुसार, उन्होंने जब भी भ्रष्टाचार का कोई बड़ा मामला उजागर किया, हर बार इस तरह का मुकदमा उनके विरूद्ध भ्रष्ट आरोपियों ने किया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

यह पहला अवसर नहीं, जब उनके उपर वह व्यक्ति और विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके खिलाफ मैंने भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री या सक्षम जांच एजेंसी को पत्र लिखा है. न्यायालय के माध्यम से उन्हें यह अवसर मिला है कि वह इस मुकदमे की वस्तुस्थिति से राज्य की जनता को अवगत कराउं और जो विषय उन्होंने वर्ष 2022 के अप्रैल माह में उठाया था उसे अंजाम तक ले जाने का हरसंभव प्रयास किया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

गौरतलब है कि कोविड प्रोत्साहन राशि घोटाला में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोविड से प्रभावित स्वास्थ्यकर्मियों के स्थान पर स्वयं अपने और अपने मंत्री कोषांग के अन्य 59 लोगों को अवैध रूप से कोविड प्रोत्साहन राशि देने का प्रयास करने का जो मामला उन्होंने दिनांक 13 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया था, उसके बाद तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने उनके विरूद्ध रांची के डोरण्डा थाना में ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसी मामले में आज सरयू राय रांची के एमपी व एमएलए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत हुए.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

tata steel group company secretary visit tata workers union : टाटा स्टील ग्रुप के कंपनी सेक्रेटरी टीम के साथ पहुंचे टाटा वर्कर्स यूनियन, आपसी सहयोग बढ़ाने पर हुई गंभीर चर्चा
खबर

tata steel group company secretary visit tata workers union : टाटा स्टील ग्रुप के कंपनी सेक्रेटरी टीम के साथ पहुंचे टाटा वर्कर्स यूनियन, आपसी सहयोग बढ़ाने पर हुई गंभीर चर्चा

September 25, 2026
jamshedpur circon : औद्योगिक अपशिष्ट को मूल्यवान संसाधन में बदलने के संकल्प के साथ सिरकॉन 2026 का समापन, जमशेदपुर में 200 से अधिक प्रतिभागियों और 50 से अधिक वक्ताओं ने संसाधन मूल्यवर्धन

jamshedpur bjp demand : गोलमुरी में बढ़ते अपराध पर भाजपा हमलावर, कुलवंत सिंह बंटी ने कहा – अपराधियों का राज, पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल
खबर

jamshedpur bjp demand : गोलमुरी में बढ़ते अपराध पर भाजपा हमलावर, कुलवंत सिंह बंटी ने कहा – अपराधियों का राज, पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

September 25, 2026
Next Post

jharkhand bjp leader meets central minister gadkari : बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह ‘काले’ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट, मुलाकात से प्रभावित हुए काले

jcapcpl wage agreement signed : टाटा स्टील और निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के कर्मचारियों का हुआ वेज रिवीजन समझौता, हर माह इतना वेतन बढ़ा, प्रोमोशन का रास्ता भी खुला

Jamshedpur rural elephant - चाकुलिया के लोधाशोली साप्ताहिक हाट के पास आ पहुंचा हाथी, मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News