
जमशेदपुर : टाटा स्टील और जापान की कंपनी निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता संपन्न हुआ. जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में आयोजित बैठक के बाद इस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. समझौता पर जेसीएपीसीपीएल प्रबंधन और जेसीपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के बीच हस्ताक्षरित हुई. समझौता के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2030 तक के लिए लागू होगा. कर्मचारियों को 2024 से अब तक का एरियर की राशि का भी भुगतान किया जायेगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

सात साल के इस समझौता के तहत 1 जनवरी 2024 के डीए को शत प्रतिशत बेसिक में समायोजित कर दिया गया. कर्मचारियों का करीब 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन में बढ़ोत्तरी हुई. इस समजौता के तहत कंवियेंस एलाउंस में 1200 रुपये प्रतिमाह, पर्सनल एलाउंस 2170 रुपये प्रतिमाह, वाशिंग एलाउंस 1700 रुपये प्रतिमाह बढ़ोत्तरी की गयी. (नीचे देखे पूरी खबर)
पहली बार कंपनी में एजुकेशन एलाउंस लाया गया, जिसके तहत कर्मचारियों का 1300 रुपये प्रतिमाह बढ़ोत्तरी हुई. एलटीए 22 हजार रुपये से बढ़ाकर 28 हजार रुपये प्रति दो वर्ष के लिए किया गया. टीपीआर रिवार्ड सभी कर्मचारियों को 1500 रुपये प्रति माह तय किया गया. कर्मचारियों के प्रोमोशन का रास्ता भी खोला गया और तीन नये ग्रेड यहां लाया गया. समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से कंपनी के एमडी ए नानोती, सीएचआरओ एके सिंह, एचआर एजीएम तौसीफ, सीएफओ प्रवीण हेगड़े, विकास महेंद्र, तिरीगुची, कल्याणी, शाहीन जबकि जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम, महासचिव रवि कुमार, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, चिरंजीवी, कोषाध्यक्ष संजीव महतो, प्रद्यूमन, मदनलाल, अखिलेश ने हस्ताक्षर किये.




