जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पिछले दिनों जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर सांप्रदायिक हिंसा मामले में जेल भेजे गए भाजपा नेता सुधांशु ओझा, नरेश सिंह सहित अन्य के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की. परिजनों ने श्री राय को बताया कि किस प्रकार पुलिस प्रशासन ने झुठे मुकदमें में फंसाकर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि उनके घर के लोगों को इस हिंसा से कोई संबंध नहीं था. (नीचे भी पढ़ें)

सरयू राय ने प्रशासनिक कार्रवाई को गलत ठहराया और परिजनों को आश्वस्त किया उनके हर संघर्ष में परिजनों के साथ वे और उनके दल के सभी लोग खड़े है. सरयू राय के साथ भाजमो नेता मुकुल मिश्रा, शेषनाथ पाठक सहित अन्य उपस्थित थे.












