सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कर नगर पंचायत क्षेत्र के लिए कुछ प्रस्ताव भेजे हैं. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से बुधवार, 26 अप्रैल को आहूत बोर्ड की बैठक के एजेंडे में शामिल करने का आग्रह किया है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने पत्र में सरायकेला के मुख्य चौक-चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने संबंधी पूर्व पारित प्रस्ताव के कार्यान्वयन कराने, दो करोड़ की लागत से बने बस स्टैंड के एप्रोच रोड व अन्य समस्याओं के कारण अनुपयोगी साबित होने पर उक्त भवन को खंडहर होने से बचाने के लिए उसका फिलहाल मां झुमकेश्वरी अतिथि भवन के रूप में इस्तेमाल करने, माजना घाट स्थित नवनिर्मित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव रखने, हाट टोला तालाब के सौंदर्यीकरण, राहगीरों एव बाजार में आम जन के लिए मुख्य चौक-चौराहों पर स्थायी प्याऊ की व्यवस्था से संबंधित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने एवं टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कराने की प्रस्तावित/स्वीकृत योजना का जल्द शुभारंभ कराने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखने का आग्रह किया है. (नीचे भी पढ़ें)
बस स्टैंड के निर्माण के लिए चयन एवं उसके अनुपयोगी होने के मामले में पूछने पर उन्होंकहा कि उस वक्त उन्होंने स्थल को लेकर उसका विरोध किया था, लेकिन बहुमत के आधार पर ने वहां पर ही बस स्टैंड बनाने का फैसला लिया जो वर्तमान में गलत साबित हो रहा है.













