
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पॉकेटमार गिरोह के एक सदस्य को हिरासत में लिया है. सदस्य के पास भारी मात्रा (करीब 68) में चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है. इस मामले में पुलिस को गिरोह के सदस्यों की तलाश है. संभवतः पुलिस शुक्रवार को मामले का खुलासा भी कर लेगी. पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह का एक सदस्य मानगो के ओल्ड पुरुलिया रॉड कुंवर बस्ती में रह रहा है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. हिरासत में लिया गया सदस्य साहेबगंज का बताया जा रहा है. गिरोह के और दो सदस्य फरार होने में सफल रहे. ये लोग खुद सब्जी दुकान लगाते थे और भीड़ भाड़ वाले जगह में फायदा उठाकर लोगों से पॉकेटमारी कर उनका मोबाइल और अन्य सामानों को गायब कर लेते थे. वे लोग मकान भाड़ा में लेकर रहते थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



