जमशेदपु : जमशेदपुर में सोमवार को हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सर्किट हाउस क्षेत्र स्थित महारानी मेंशन में राहत एवं बचाव कार्य का मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा. यह अभ्यास दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक सिविल डिफेंस की देखरेख में होगा. मॉक ड्रिल का संचालन उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन तथा धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी सह उप नियंत्रक सिविल डिफेंस अर्नव मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
गृह मंत्रालय के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जिला प्रशासन की तैयारियों का आकलन करना और कमियों की पहचान कर उनमें सुधार करना है. इस दौरान पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, गृह रक्षावाहिनी, एनसीसी समेत विभिन्न संबंधित विभाग सक्रिय रूप से भाग लेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करेंगे.







