बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्रों में कार्य तेजी से चल रहा है. 30 जून से बीएलओ प्रत्येक मतदाता का सत्यापन गणना प्रपत्र के जरिये कर रहे हैं. यह कार्य 29 जुलाई तक चलेगा. बहरागोड़ा के बुथ संख्या 156 के बूथ लेवल ऑफिसर कविता पैड़ा द्वारा मधुआबेड़ा गांव में सुबह से घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण और संग्रहण कर रहे हैं. बीएलओ की ओर से मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म की दो प्रति उपलब्ध कराई जा रही है. मतदाता उसे बिना देर किए आवश्यक जानकारी भर और हस्ताक्षर कर बीएलओ को लौटा रहे हैं. दूसरी प्रति पावती के रूप में अपने पास रखेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बूथ लेवल ऑफिसर कविता पैड़ा ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ के साथ पूरा सहयोग करें और इन्यूमरेशन फॉर्म सही एवं पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. मौके पर सहयोग करते सहिया रेखा जाना, देबु दण्डपाट, पिंकू जाना, गौतोमि जाना, सुष्मिता जाना, गोबिंद दास जाना आदि ग्रामीण उपस्थित थे.







