
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो चौक के पास डिमना रोड रिपीट कॉलोनी निवासी अंजलि शर्मा से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने मो असलम नामक युवक को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम मानगो चौक होते हुए अंजलि अपने घर जा रही थी. तभी मो असलम ने उसे रास्ते में रोका और छेड़खानी करने लगा. अंजलि ने जब इसका विरोध किया तो आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इधर दूसरी घटना में पुलिस ने 16 वर्षीय एक नाबालिग को भगाने के मामले में राहुल कालिंदी को खरसावां से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने राहुल के पास से नाबालिग को भी बरामद कर लिया है. गुरुवार को पुलिस ने राहुल को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा है.





