
नयी दिल्लीः नयी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में एक बार फिर गुरूवार की सुबह धमाका हुआ. जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. धमाके के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि हादसे में 2 लोगों को मामूली चोटें आयीं है. जिन्हें पास के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है. (नीचे भी पढे)
धमाके के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और गेट बंद कर दिया गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. धमाके की सूचना मिलते ही रोहिणी जिले के डीसीपी और एसीपी, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची हुई है.(नीचे भी पढे)
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में ब्लास्ट हुआ है. जिसके बाद लोगों ने रोहिणी कोर्ट में गोली चलने की अफवाह फैला दी. स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि रोहिणी कोर्ट में जो धमाका हुआ है. वो देखने में क्रूड बम जैसा लग रहा है. छोटा आईईडी हो सकता है. हालांकि, इस बारे में फॉरेंसिक टीम ही जानकारी देगी. (नीचे भी पढे)
विदित हो कि कुछ दिनों पहले भी रोहिणी कोर्ट में फायरिंग हुई थी. जिसमें गैंगस्टर गोगी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी थी. गोगी कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुआ था. इसी दौरान अपराधियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मार गिराया था. मारे गए दोनों बदमाश टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े हुए थे.





